पायलट बाबा के शिष्यों ने की सुरक्षा की मांग, आश्रम प्रबंधन पर लगायें गंभीर आरोप

पायलट बाबा के शिष्यों ने की सुरक्षा की मांग, आश्रम प्रबंधन पर लगायें गंभीर आरोप

 


हरिद्वार। महायोगी पायलट बाबा (सोमनाथ गिरि महाराज) के शिष्यों ने जिला प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है। उन्होंने आश्रम में स्वयंभू बने महामंडलेश्वर संतों, कर्मचारियों पर फर्जी वसीयत बनाकर आश्रम की संपत्ति को खुर्द-बुर्द करने का आरोप लगाया। कहा कि कोर्ट के आदेश पर एसआईटी का गठन किया गया है। लेकिन पांच माह बीतने के उपरांत दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे आरोपियों का मनोबल बढ़ा हुआ है और वें लगातार पायलट बाबा के शिष्यों का उत्पीडन करने में लगे हैं।
प्रेस क्लब, हरिद्वार के सभागार में पत्रकार वार्ता के दौरान पायलट बाबा के शिष्य स्वामी करण गिरी महाराज ने कहा कि पायलट बाबा की मृत्यु के उपरांत फर्जी वसीयत के आधार पर आश्रम की संपत्ति को खुर्द-बुर्द किया जा रहा है। वहीं आश्रम में रहने वाले शिष्यों को डरा धमकाकर आश्रम से निकालने की साज़िश की जा रही है। पायलट बाबा के शिष्यों साध्वी पूर्णानंद गिरि, साध्वी शिवांगी गिरी, साध्वी राज राजेश्वरी गिरी, साध्वी गीतांजलि गिरी स्वामी ब्रह्मानंद गिरी, स्वामी करण गिरी, स्वामी प्रेमानंद गिरी को आश्रम से निकालने की साज़िश की जा रही है। आश्रम के स्वयंभू बने उत्तराधिकारी महामंडलेश्वर चेतना गिरी, महामंडलेश्वर श्रद्धा गिरी, अमर अनिल सिंह, जयप्रकाश, जग्गा, अजय सिंह, दुष्यंत सिंह आश्रम की संपत्ति को खुर्द-बुर्द करने करने में जुटे हैं। एसआईटी का गठन होने के उपरांत आश्रम की संपत्ति नष्ट किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *