शनि धाम के संस्थापक का निधन, लोगों ने दी श्रद्धांजलि
DESK THE CITY NEWS
देहरादून। विकास नगर शनि धाम के संस्थापक डॉ. विनायक बडोनी का निधन हो गया। उनके निधन पर शनि धाम आश्रम में आकर विभिन्न प्रदेशों से उनके अनुयायियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उनका अंतिम संस्कार उनके पुत्र वर्चस्व विनायक बडोनी ने किया। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री नव प्रभात, कैबिनेट मंत्री प्रीतम सिंह मथुरा दत्त जोशी, मुन्ना सिंह चौहान विकास शर्मा, संजय किशोर, धीरज, बॉबी नौटियाल आदि ने श्रद्धांजलि दी।