शिविर में स्वीकार किए पेंशन संबंधी आवेदन

रूद्रप्रयाग। समाज कल्याण विभाग द्वारा विकासखंड जखोली के दूरस्थ क्षेत्र कैलाश बांगर में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में ग्रामीण विकास, पंचायतीराज, खाद्य सुरक्षा विभाग एवं जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र की सहभागिता रही। कार्यक्रम में वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग एवं किसान पेंशन के आवेदन स्वीकार किए गए। स्वास्थ्य विभाग ने ओपीडी सेवाएँ और दिव्यांग प्रमाण पत्र प्रदान किए। शिविर में नशा मुक्ति अभियान व ऋण वसूली संबंधी जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित हुआ।