3 से 9 नवम्बर तक पेंशन जागरूकता सप्ताह
पौड़ी। राज्य स्थापना सप्ताह के अंतर्गत 3 से 9 नवम्बर तक जनपद के सभी कोषागारों एवं उपकोषागारों में पेंशन जागरूकता शिविर आयोजित होंगे। कोषाधिकारी अमर्त्य विक्रम सिंह ने बताया कि इन शिविरों में पेंशन स्वीकृति, पारिवारिक पेंशन, डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र, आयकर, स्वास्थ्य प्रतिपूर्ति और साइबर सुरक्षा पर जानकारी दी जाएगी। 6 नवम्बर को स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से निःशुल्क चिकित्सा शिविर भी लगेगा। कार्यक्रम पौड़ी, श्रीनगर, थलीसैंण, धुमाकोट, सतपुली, लैंसडाउन व कोटद्वार में होंगे। कोषाधिकारी ने सभी पेंशनरों से सक्रिय भागीदारी कर योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।