पौड़ी पुलिस एक बार फिर बनी देवदूत

DESK THE CITY NEWS
पौड़ी। नीलकंठ महादेव मंदिर दर्शन को आई एक महिला श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ने पर वहां तैनात पुलिस बल द्वारा तत्परता से उपचार हेतु चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराते हुए उनकी जान बचाई गई। नीलकंठ महादेव मंदिर के रास्ते में एक महिला श्रद्धालु गीता देवी (उम्र लगभग 60 वर्ष) निवासी बरेली, उत्तर प्रदेश अत्यधिक गर्मी और भीड़ के चलते अचानक चक्कर आने लगे और वे अचेत होकर गिर पड़ीं। आसपास मौजूद श्रद्धालुओं द्वारा सहायता के लिए आवाज़ लगाने पर ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान अजय व पीआरडी सुरजीत ने स्थानीय मदद से तुरंत मौके पर पहुंचकर महिला को स्ट्रेचर से की सहायता से प्राथमिक उपचार हेतु निकटवर्ती अस्पताल पहुंचाकर मानवता का धर्म निभाया।