पौड़ी पुलिस ने चार स्वर्ण व दो कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया मान

पौड़ी पुलिस ने चार स्वर्ण व दो कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया मान


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। 11 से 13 दिसंबर 2025 तक 40वीं वाहिनी में आयोजित 23वीं प्रादेशिक पुलिस वैज्ञानिक अनुसंधान प्रतियोगिता 2025 में जनपद पौड़ी गढ़वाल पुलिस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण एवं दो कांस्य पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में फॉरेंसिक साइंस, घटनास्थल निरीक्षण, फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, कंप्यूटर, एंटी-सबोटाज एवं डॉग स्क्वायड जैसी विभिन्न तकनीकी विधाओं में मुकाबले हुए।
पदक विजेताओं में उप निरीक्षक अभिनव शर्मा ने फिंगरप्रिंट व मेडिको-लीगल स्पर्धा में दो स्वर्ण पदक जीते। महिला उप निरीक्षक लक्ष्मी सकलानी ने विधि विज्ञान में स्वर्ण तथा हैंडलिंग व पैकेजिंग में कांस्य पदक अर्जित किया। कांस्टेबल सज्जन सिंह ने घटनास्थल निरीक्षण में स्वर्ण पदक प्राप्त किया, जबकि अपर उप निरीक्षक अजय कुमार ने एंटी-सबोटाज ग्राउंड सर्च में कांस्य पदक जीता। यह उपलब्धि पौड़ी पुलिस की वैज्ञानिक एवं तकनीकी दक्षता को दर्शाती है।


उत्तरकाशी पुलिस का सराहनीय प्रदर्शन

उत्तरकाशी। 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार में 11 से 13 दिसंबर 2025 तक आयोजित 23वीं प्रादेशिक जनपद/वाहिनी पुलिस वैज्ञानिक अनुसंधान, फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, एंटी सबोटाज एवं डॉग स्क्वाड प्रतियोगिता में जनपद उत्तरकाशी पुलिस ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में निरीक्षक सुभाष चंद्र ने अंगुल छाप स्पर्धा में द्वितीय स्थान, उपनिरीक्षक रणवीर चौहान ने लॉ एंड एक्ट में द्वितीय स्थान तथा कांस्टेबल विशाल छाछर ने प्रोफेशनल फोटोग्राफी में तृतीय स्थान प्राप्त किया। समापन अवसर पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था सुनील कुमार मीणा ने विजेताओं को पदक प्रदान कर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *