पौड़ी पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

पौड़ी पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देश पर ऑपरेशन प्रहार के तहत पौड़ी पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी थे, जिन पर कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।
थाना धुमाकोट पुलिस ने सत्यपाल सिंह को बरनाला (पंजाब) से गिरफ्तार किया, जबकि थाना सतपुली पुलिस ने शाकिर अहमद को कोटद्वार क्षेत्र से पकड़ा। पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहे थे। गिरफ्तारी के बाद उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में संबंधित थाना पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *