आचार्य चंद्रभूषणानन्द महाराज का हुआ पट्टााभिषेक

हरिद्वार। स्वामी आचार्य चंद्रभूषणानन्द महाराज की तिलक चादर विधि मां आनंदमयी आश्रम रोड स्थित एक प्रसिद्ध आश्रम में श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ संपन्न हुई। समारोह में संत महापुरुषों की गरिमामयी उपस्थिति में उनका पट्टादृअभिषेक किया गया। इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. अनीता योगेश्वरी, महामंडलेश्वर प्रेमदास महाराज, स्वामी प्रेम चैतन्य महाराज, स्वामी अवधेशानन्द महाराज, महामंडलेश्वर आशुतोष महाराज एवं स्वामी श्याम दास महाराज सहित बड़ी संख्या में संत व भक्त उपस्थित रहे।