यूजीसी के विरोध में गंगा पूजन कर पदयात्रा की शुरुआत

यूजीसी के विरोध में गंगा पूजन कर पदयात्रा की शुरुआत


हरिद्वार। यूजीसी के नए नियमों के विरोध में जूना अखाड़ा से जुड़े साधु-संतों ने सर्वानंद घाट, हरिद्वार से पदयात्रा शुरू की। शिष्यों ने मां गंगा का विधि-विधान से पूजन कर यात्रा की सफलता की कामना की और केंद्र सरकार से यूजीसी कानून वापस लेने की मांग की। यात्रा दिल्ली के रामलीला मैदान तक जाएगी, जहां 8 मार्च को जनसभा प्रस्तावित है।
अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक और महंत स्वामी यति रामस्वरूपानंद गिरी ने नियमों में बदलाव को समाज के लिए हानिकारक बताते हुए विरोध जारी रखने की बात कही। इस दौरान श्री अखंड परशुराम अखाड़े व अन्य संगठनों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *