“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत रौपे 730 से अधिक पौधे
नैनीताल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत सीबीसी नैनीताल ने रविवार को सिलौटी पंत गांव के घंटा देवी मंदिर परिसर के आसपास 730 से अधिक पेड़ लगाए। इस अभियान में सीबीसी नैनीताल के अधिकारी, कर्मचारी, नौकुचियाताल, सातताल और नैनीताल के व्यवसायी एवं समाजसेवी बढ़-चढ़कर शामिल हुए।
पौधारोपण में बांज, मणिपुरी बांज, हरड़, आंवला, मोरपंख, देवदार और तेजपत्ता के पौधे लगाए गए। अभियान के नोडल अधिकारी गोपेश बिष्ट ने बताया कि इस प्रयास में स्थानीय समुदाय को जोड़कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस मौके पर सीबीसी नैनीताल के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी नीरज कुमार भट्ट, आनंद सिंह, दीवान गंगोला और भूपेंद्र जड़ौत ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।