आपदा प्रबंधन पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / मोहन सिंह राणा,
उत्तरकाशी। जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से प्रज्ञा संस्था द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला सभागार में आपदा प्रबंधन विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आपदा प्रबंधन के मास्टर ट्रेनर ने आपदा के समय राहत एवं बचाव कार्यों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं और स्थानीय लोगों व स्वयंसेवकों को जागरूक रहने तथा प्रशिक्षण प्राप्त करने पर जोर दिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में करीब 20 स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर प्रज्ञा संस्था के डायरेक्टर भूषण शाह, खुशपाल पंवार, जयबड़ाल गुसाईं, मनमोहन सिंह सहित संस्था के स्वयंसेवक और अन्य लोग उपस्थित रहे।