हरेला पर्व पर धरती के हरित श्रृंगार को प्रदेशभर में रोपे गए पांच लाख पौधे, संरक्षण का लिया संकल्प

मुख्यमंत्री, राज्यपाल सहित सामाजिक संस्थाओं ने किया पौधारोपण
प्रकृति का संरक्षण है भविष्य की पीढ़ियों के प्रति हमारा दायित्व: राज्यपाल
DESK THE CITY NEWS
देहरादून। बुधवार को राजभवन में हरेला पर्व पारंपरिक हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने हरेला पर्व के अवसर पर राजभवन स्थित राजप्रज्ञेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना की। इसके बाद राज्यपाल सहित प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर, सचिव रविनाथ रामन, अपर सचिव रीना जोशी सहित राजभवन के अधिकारियों, कर्मचारियों ने राजभवन परिसर में पौधरोपण किया।
इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड में प्रकृति को महत्व देने की हमारी परंपरा रही है। उत्तराखण्ड की जीवनशैली में रचा-बसा हरेला पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत, कृषि परंपरा और प्रकृति से जुड़ाव का प्रतीक है। हरेला आज सिर्फ पारंपरिक पर्व नहीं, बल्कि जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण संकट के दौर में सामूहिक रूप से हरित पहल का आह्वान भी किया। कहा कि प्रकृति का संरक्षण केवल आज की आवश्यकता नहीं, बल्कि भविष्य की पीढ़ियों के प्रति हमारा दायित्व है। राज्यपाल ने इस अवसर पर स्कूलों में वन संरक्षण व पर्यावरण जागरूकता में उल्लेखनीय योगदान देने हेतु रा0इ0का0 गुनियाल गांव की अध्यापिका जयन्ती उनियाल और छात्रा कुमारी कामिनी सैनी एवं सनातन धर्म इण्टर कॉलेज मसूरी की अध्यापिका डॉ. नम्रता श्रीवास्तव और छात्रा कुमारी मानसी को सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रथम महिला गुरमीत कौर, सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, अपर सचिव रीना जोशी, वन संरक्षक यमुना कहकशा नसीम, डीएफओ मसूरी अमित कंवर, संयुक्त निदेशक उद्यान डॉ. रतन कुमार, उद्यान अधिकारी दीपक पुरोहित सहित राजभवन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
हमारी संस्कृति और चेतना का पर्व है हरेला: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज परिसर, देहरादून में “हरेला का त्योहार मनाओ, धरती माँ का ऋण चुकाओ” थीम पर आयोजित राज्यव्यापी पौधारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए समस्त प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने रुद्राक्ष का पौधा रोपा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि उत्तराखंड की संस्कृति, प्रकृति और चेतना से जुड़ा एक गहरा भाव है, जो हमें पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारियों की याद दिलाता है। उन्होंने बताया कि हरेला पर्व के दिन लगभग 5 लाख पौधे रोपे जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वन विभाग के प्रत्येक डिवीजन में 50 प्रतिशत फलदार पौधे लगाए जाने का लक्ष्य तय किया गया है।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल की जाए, जब तक वे वृक्ष का रूप न ले लें। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड प्राकृतिक सौंदर्य और जैव विविधता से समृद्ध राज्य है, जिसकी रक्षा करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है।
इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी, वन मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक सविता कपूर, खजान दास, मेयर सौरभ थपलियाल, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, प्रमुख वन संरक्षक समीर सिन्हा सहित वन विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
चमोली पुलिस ने किया पौधारोपण
चमोली। हरेला पर्व पर चमोली पुलिस द्वारा जनपद के सभी थाना व पुलिस कार्यालय परिसरों में वृहद पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक अमित सैनी, एसपी चमोली सर्वेश पंवार सहित अन्य उपस्थित थे।
सीडीओ ने कर्मियों के साथ किया पौधारोपण
हरिद्वार। विकास भवन और कलेक्ट्रेट के प्रांगण में सीडीओ आकांक्षा कोण्डे ने हरेला पर्व के उपलक्ष्य में कर्मियों के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, वरिष्ठ व्यक्तिगत सहायक वीरेंद्र सिंह रावत, मुख्य कृषि अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, तथा अन्य कई अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
लक्सर पुलिस ने रोपे पौधे
लक्सर। कानून व्यवस्था संभालने के साथ-साथ पर्यावरण सरंक्षण का संदेश देने के लिए हरेला पर्व पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना परिसर में पौधारोपण कर हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया। हरेला पर्व के दौरान लक्सर कोतवाली की सभी चौकी परिसर में भी वृहद स्तर पर पौधारोपण किया गया।
वन कर्मचारियों ने ग्रामीणों के साथ किया पौधारोपण
उत्तरकाशी। हरेला पर्व पर वन क्षेत्राधिकारी बाडाहाट मुकेश रतूड़ी के नेतृत्व में नाल्ड कक्ष संख्या में पौधारोपण किया गया। इस मौके पर कीर्ति मिस्त्री(उपवन), क्षेत्राधिकारी भगवती प्रसाद उनियाल, नवीन चंद्र भट्ट, केंद्र सिंह पंवार, सुभाष अवस्थी, खुशपाल सिंह, सुरेश चौहान आदि उपस्थित थे।

हरेला का त्यौहार मनाओ, धरती मां का ऋण चुकाओं
उत्तरकाशी। हरेला पर्व पर विधायक गंगोत्री सुरेश चौहान, जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, पुलिस अधीक्षक सरिता डोभाल, नगर पालिका अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान ने जिला मुख्यालय के समीप कोटियाल गांव में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर सीडीओ एस एल सेमवाल, एडीएम मुक्ता मिश्र, डीएफओ डी.पी बलूनी, एसडीएम शालिनी नेगी, सीएमओ बी.एस रावत आदि उपस्थित थे।
पौधारोपण के साथ दिलाई मतदान की शपथ
रूद्रप्रयाग। हरेला पर्व के अवसर पर रुद्रप्रयाग में जिलाधिकारी प्रतीक जैन पौधारोपण कर उपस्थित लोगों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई। इस मौके पर जनपद रूद्रप्रयाग में लगभग 40 हजार पौधे रोपे गए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र सिंह रावत, डिप्टी डायरेक्टर जलागम आर.पी.सिंह, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेन्द्र बिष्ट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
लक्ष्मणझूला पुलिस ने मनाया लोकपर्व हरेला
पौड़ी। हरेला पर्व पर थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला संतोष पैथवाल ने थाना परिसर में पुलिस कर्मियों के साथ पौधारोपण किया। इस अवसर पर थाना परिसर में उप निरी. अभिनव शर्मा विनोद चमोली, हेकां. उदय, गोपाल, देवेश, पंकज ओर महिला कां. प्रियंका, लता उपस्थित थे।
हरेला पर्व पर की पर्यावरण संरक्षण की अपील
रूद्रप्रयाग। हरेला पर्व पर जजशिप रुद्रप्रयाग के न्यायालय प्रांगण में जिला जज सहदेव सिंह ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की अपील की। इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अशोक कुमार, सिविल जज (सी.डि.), सुमन, सिविल जज (जू.डि.) जतिन मित्तल, बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रदीप जगवाण सहित बार एसोसिएशन के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
केदारनाथ मंदिर परिसर में किया पौधारोपण
रूद्रप्रयाग। हरेला पर्व पर केदारनाथ मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में पौधारोपण किया गया। इस पावन अवसर पर बीकेटीसी के सदस्य, यात्रा मजिस्ट्रेट कृष्णा त्रिपाठी, मंदिर समिति के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय थपलियाल, वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित उमेश चन्द्र पोस्ती, देवेश चन्द्र बाजपेई आदि उपस्थित रहे।
विधायक व जिलाधिकारी ने किया पौधरोपण
पौड़ी। पौड़ी गढ़वाल में हरेला पर्व पर विधायक राजकुमार पोरी और जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के नेतृत्व में जिला मुख्यालय सहित जनपद के सभी विकासखण्डों में लगभग 50,000 से अधिक पौधों का रोपण किया गया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत, अपर जिलाधिकारी अनिल सिंह गर्ब्याल, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेट, डीएफओ गढ़वाल स्वप्निल अनिरुद्ध, डीएफओ सिविल एवं सोयम पवन नेगी, पीडी डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

नागेन्द्र इंका बजीरा में मनाया गया हरेला पर्व
श्रीनगर गढ़वाल। विकासखण्ड जखोली के विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय शिक्षण संस्थानों में हरेला पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कई प्रजातियों का पौधरोपण किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य बीरेंद्र सिंह राणा, शोवेन्द्र शाह, राजेन्द्र सिंह राणा, प्रीति बिष्ट, गौतम भट्ट, अनिल स्नेही आदि उपस्थित थे।
वन कर्मियों व आइटीबीपी ने किया पौधारोपण
उत्तरकाशी। हरेला पर्व के अवसर पर वन कर्मियों एवं आइटीबीपी के साथ इंद्रावती रेंज भूमि संरक्षण वन प्रभाग उत्तरकाशी द्वारा आईटीबीपी कैंपस महीडांडा में डीएफओ गंगा बुडलाकोटी के नेतृत्व में कुल 2300 विभिन्न प्रजातियों के पौधो का रोपण किया गया। इस मौके पर वन क्षेत्राधिकारी महावीर सिंह खरोला, मुकेश आर्य, वन दरोगा सोहनलाल अवस्थी, नीलम, रोशनलाल  वन आरक्षी राजेश, निर्मल, मोनिका, अजय, हरीश आदि उपस्थित रहे।

हरेला पर्व पर कांग्रेस अध्यक्ष ने बच्चों संग किया पौधारोपण
हरेला पर्व पर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने रेसकोर्स स्थित माउंट स्कूल के छात्र-छात्राओं के साथ पौधारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को मिष्ठान वितरित किए तथा हरेला पर्व के महत्व और पौधारोपण से होने वाले लाभों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर रोज माउंट स्कूल की शिक्षिकाएं, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी, अमरजीत सिंह, नवीन जोशी, मदनलाल आदि उपस्थित थे।

लैंडस्लाइड स्थल से की बीज बम की शुरुआत
उत्तरकाशी। हरेला पर्व पर वरुणावत टॉप से लैंड स्लाइड हो रहे स्थल पर बीज बम डालने की शुरुआत प्रभागीय वनाधिकारी डीपी बलूनी की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर उप प्रभागीय वनाधिकारी मयंक गर्ग, वन क्षेत्राधिकारी मुकेश रतूडी, वन दरोगा सुभाष अवस्थी, सुभाष बिजलवाण आदि मौजूद थे।

हरेला पर्व पर धारी देवी मार्ग पर किया पौधारोपण 
श्रीनगर गढ़वाल। हरेला पर्व पर मेयर आरती भंडारी के नेतृत्व में धारी देवी मंदिर मार्ग पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस मौके पर कुसुमलता बिष्ट, अंजनी भंडारी, भावना चौहान, सुनीता गैरोला, मीना देवी, कु.अंजना, कु.रश्मि, मीना असवाल आदि उपस्थित थे।

पुलिस-प्रशासन ने किया पौधारोपण
उत्तरकाशी। हरेला पर्व पर पुलिस-प्रशासन द्वारा यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम सहित जनपद के सभी थाना, चौकी, शाखा, इकाई में पौधारोपण किया गया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक  सरिता डोबाल ने कहा कि लोक पर्व हरेला का उत्तराखण्ड में विशेष महत्व है, यह पर्व पृथ्वी को हरा-भरा रखने तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है।

विभिन्न विभागों ने किया पौधारोपण
लंबगांव। हरेला पर्व के अवसर पर वन रेंज लंबगांव, नगर पंचायत लंबगांव, उधान विभाग सहित विभिन्न सरकारी गैर सरकारी संस्थानों के अधिकारी कर्मचारियों ने पौधारोपण किया। इस मौके पर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी राजेंद्र सजवाण, वन रेंजर हर्षराम उनियाल, उधान अधिकारी धर्मेंद्र रावत, डिप्टी वन रेंजर काशीराम थपलियाल, वन दरोगा रविंद्र चमोली, मोहित कुमार सैनी, कविता गुंसाई, कृपाल सिह पंवार आदि मौजूद थे।
राज्यमंत्री ने किया पौधारोपण
देहरादून। सेलाकुई देहरादून में पर्व हरेला पर राज्यमंत्री प्रताप सिंह पवांर, ऐश्वर्या रावत ने चंदन के पौधों का रोपण किया। इस मौके पर डॉ. भूपेंद्र चौहान, वैज्ञानिक सलाहकार डॉक्टर हेमा लोहानी आदि उपस्थित थे।
डीएम व सीडीओ ने किया पौधारोपण
हरेला पर्व पर एआरटीओ कार्यालय, हरिद्वार में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित व सीडीओ आकांक्षा कोण्डे ने पौधारोपण किया। इस दौरान कर्मियों ने पर्यावरण संतुलन बनाए रखने तथा हरियाली को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यमंत्री ने किया पौधारोपण
हरिद्वार वन प्रभाग की हरिद्वार रेंज में हरेला पर्व पर पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यमंत्री ओम प्रकाश जमदग्नि किया। इस मौके पर विधायक मदन कौशिक, अपर जिलाधिकारी फिंचा राम चौहान, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी मीरा रावत, पूनम कैथोंला, सुनील बलूनी, शैलेन्द्र सिंह नेगी आदि उपस्थित थे।
दून पुलिस परिवार ने मनाया “लोक पर्व हरेला’’
देहरादून। हरेला पर्व पर दून पुलिस परिवार द्वारा हरियाली का संदेश देते हुए वृह्द स्तर पर पौधारोपण किया गया। इस दौरान एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने फिट उत्तराखंड मिशन को बढ़ावा देने के लिए पुलिस परिवार के बच्चों के साथ फुटबॉल मैच खेलकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक नगर, ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर, मसूरी व अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
हरेले पर्व पर शिक्षा विभाग ने रोपे 1.5 लाख से अधिक पौधे
देहरादून। हरेला पर्व पर प्रदेशभर के राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों,शिक्षकों और कर्मचारियों के सहयोग से अब तक 1.5 लाख से अधिक पौधे रोपे। विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के नेतृत्व व प्रेरणा से इस अभियान की शुरुआत की गई है,जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाना है। मंत्री डॉ. रावत ने शिक्षा विभाग को बरसात के पूरे मौसम में कुल 5 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य दिया है।
सुरेश्वरी देवी मंदिर प्रांगण में किया पौधारोपण
सिद्धपीठ माँ भगवती श्री सुरेश्वरी देवी के प्रांगण मे हरेला पर्व पर वन विभाग व मन्दिर समिति द्वारा संयुक्त रूप से पौधारोपण किया गया। इस मौके पर शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, रेंजर बीडी तिवारी, डिप्टी रेंजर दिनेश बहुगुणा, मंदिर प्रबन्धक समिति के प्रधान नन्दकिशोर शर्मा,  आशीष मारवाड़ी, कमलेश सक्सेना, अभिनव कीर्तिपाल आदि उपस्थित थे।
उर्गम घाटी स्थित विद्यालय में किया पौधारोपण
चमोली। जोशीमठ ब्लॉक के उर्गम घाटी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में प्रधानाचार्य रंजीत सिंह राणा के नेतृत्व में हरेला पर्व के उपलक्ष में छात्र-छात्राओं ने पौधारोपण किया। इस दौरान अध्यापक सुनील कोठियाल, अध्यापिका अपेक्षा, रिंका नेगी, रिंकी नेगी, अनुजा सहित समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *