एनएसएस स्वयंसेवकों को दी साइबर सुरक्षा व नशा मुक्ति की जानकारी

एनएसएस स्वयंसेवकों को दी साइबर सुरक्षा व नशा मुक्ति की जानकारी


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। आमजन को सामाजिक और कानूनी विषयों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पौड़ी पुलिस द्वारा जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देशन में थाना सतपुली पुलिस टीम ने राजकीय महाविद्यालय कल्जीखाल में कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें एनएसएस के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को साइबर अपराध से बचाव, डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर फ्रॉड, नशे के दुष्प्रभाव और यातायात नियमों की जानकारी दी गई। साथ ही महिला सुरक्षा, गुड टच-बैड टच, पोक्सो अधिनियम तथा डायल 112, महिला हेल्पलाइन 1090 और साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में भी जागरूक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *