कोई भी पात्र व्यक्ति न रहे योजनाओं से वंचित

कोई भी पात्र व्यक्ति न रहे योजनाओं से वंचित


हरिद्वार/लक्सर। राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुँचाने के उद्देश्य से लक्सर में ‘जन-जन की सरकाररू चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए, जहां ग्रामीणों को आयुष्मान भारत, वृद्धावस्था पेंशन, किसान सम्मान निधि, खाद्य सुरक्षा योजना जैसी योजनाओं की जानकारी दी गई और मौके पर समस्याओं का समाधान किया गया। उपजिलाधिकारी सौरभ असवाल ने कहा कि कोई पात्र व्यक्ति योजनाओं से वंचित न रहे। ब्लॉक प्रमुख हर्ष कुमार दौलत ने पिछले चार वर्षों में किए गए विकास कार्यों और सुधारों की सराहना की। शिविर में बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं और बुजुर्ग पहुंचे, जिन्हें प्रमाणपत्र और तत्काल सहायता प्रदान की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *