ग्रामीण विधानसभा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों हुआ स्वागत

ग्रामीण विधानसभा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों हुआ स्वागत


हरिद्वार। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के भाजयुमो सहित विभिन्न मोर्चों के नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का वेद मंदिर आश्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने सभी को बधाई देते हुए ’मिशन-2027’ के तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनदृजन तक पहुंचाने और प्रदेश में पुनः भाजपा सरकार बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में भोगपुर पंचपुरी, जमालपुर कलां, आदर्श टिहरी नगर व लालढांग मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *