राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नवप्रवेशी छात्रों का किया स्वागत

चमोली। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के गोपेश्वर परिसर स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के बीएड विभाग में प्रथम सेमेस्टर के नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत के लिए प्रवेशोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने छात्रों को अनुशासन, नैतिकता, सामाजिक जिम्मेदारी और नशा एवं साइबर अपराध से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि युवा प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत हैं और इसे सही दिशा देना सभी की साझा जिम्मेदारी है।