संगठन की नई कार्यकारिणी घोषित, सुंदर सिंह बने अध्यक्ष

संगठन की नई कार्यकारिणी घोषित, सुंदर सिंह बने अध्यक्ष


उत्तरकाशी। 12वीं वाहिनी आईटीबीपी मातली में आयोजित पूर्व केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल कार्मिक संगठन उत्तरकाशी की वार्षिक बैठक में नई कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया। चुनाव समिति की देखरेख में हुए चयन में रिटायर्ड इंस्पेक्टर सुंदर सिंह कुंदरा को अध्यक्ष, सु० मे० गजेन्द्र सिंह बिष्ट को उपाध्यक्ष, इंस्पेक्टर शांति प्रसाद जगुड़ी को महासचिव और ह० विजय सिंह राणा को कोषाध्यक्ष बनाया गया।
बैठक में वन रैंक वन पेंशन, पुरानी पेंशन बहाली, अर्धसैनिक कल्याण निदेशालय गठन, शहीद का दर्जा, हाउस टैक्स/स्टांप ड्यूटी में छूट सहित विभिन्न मांगों पर रणनीति बनाने का संकल्प लिया गया। अंत में अध्यक्ष व महासचिव ने सभी का आभार व्यक्त कर बैठक का समापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *