तहसील व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

तहसील व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ


हरिद्वार। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल से संबद्ध तहसील व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह गौतम फार्म हाउस में भव्य रूप से आयोजित किया गया।
नव निर्वाचित तहसील अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक, महामंत्री आदेश मारवाड़ी, कोषाध्यक्ष मनोज सिरोही सहित अन्य पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। अवधूत मंडल आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर संतोषानंद देव महाराज ने सभी को आशीर्वाद दिया। नगर विधायक मदन कौशिक एवं रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी। तहसील अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि सभी पदाधिकारियों को साथ लेकर संगठन को नई दिशा देंगे। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विशाल गर्ग ने कहा कि संगठन व्यापारी हितों को सर्वाेपरि रखते हुए काम करेगी और पहली बार महिला शक्ति को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में व्यापारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *