डाटा शुद्धता में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
उत्तरकाशी। जल शक्ति मंत्रालय द्वारा प्रायोजित एवं लघु सिंचाई विभाग उत्तराखंड द्वारा आयोजित जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला में जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने डाटा कलेक्शन और उसकी शुद्धता पर सख्त रुख अपनाया। अधूरी तैयारी पर अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई तथा प्रायोजक संस्था को कड़ी फटकार लगाई गई। डीएम ने स्पष्ट किया कि आंकड़ों में किसी भी प्रकार की त्रुटि भविष्य की सिंचाई योजनाओं को प्रभावित करेगी। 50 प्रतिशत कार्यों की रैंडम जांच के निर्देश देते हुए जवाबदेही तय करने की चेतावनी दी गई। बैठक में सीडीओ जय भारत सिंह सहित अधिकारी मौजूद रहे।