राष्ट्रीय लोक अदालत 13 दिसंबर को

राष्ट्रीय लोक अदालत 13 दिसंबर को

उत्तरकाशी। आगामी 13 दिसंबर (द्वितीय शनिवार) को जिला न्यायालय उत्तरकाशी सहित सिविल जज न्यायालय पुरोला और बड़कोट में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सचिन कुमार ने बताया कि लोक अदालत में आपराधिक शमनीय वाद, धारा 138 एनआई एक्ट, बैंक वसूली, मोटर दुर्घटना, वैवाहिक वाद, मजदूरी विवाद, बिजली-पानी बिलों के मामले, राजस्व वाद सहित विभिन्न मामलों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *