कैण्ट क्षेत्र में नकबजनी का खुलासा, 15 हजार के इनामी सहित तीन शातिर चोर गिरफ्तार

कैण्ट क्षेत्र में नकबजनी का खुलासा, 15 हजार के इनामी सहित तीन शातिर चोर गिरफ्तार


देहरादून। कैण्ट क्षेत्र में हुई नकबजनी की घटना का दून पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए 15 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त सहित तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 4 लाख रुपये की चोरी की ज्वैलरी, अन्य सामान और एक अवैध खुखरी बरामद की गई है। घटना में प्रयुक्त स्कूटी को भी पुलिस ने सीज कर दिया है।
कोतवाली कैण्ट में ऋषभ देव तिवारी की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों को पोस्ट ऑफिस तिराहे के पास से गिरफ्तार किया। पकड़े गए अभियुक्तों में सैंटी साहनी (इनामी), संजय साहनी और लक्ष्मण साहनी शामिल हैं।
पूछताछ में आरोपियों ने बंद घरों की रेकी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देना कबूल किया। सैंटी साहनी पूर्व में भी कई मामलों में जेल जा चुका है और 11 माह से फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

डोईवाला में नकबजनी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी दून के नेतृत्व में डोईवाला क्षेत्र में हुई नकबजनी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 5 लाख रुपये की चोरी की ज्वैलरी बरामद हुई है। वादी अशोक कुमार रावत की तहरीर पर मामला दर्ज कर पुलिस टीम ने करीब 515 सीसीटीवी कैमरों की जांच की। इसके बाद मुखबिर की सूचना पर मो. सुहैल को कारगी चौक के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी की संलिप्तता सामने आई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *