अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई जारी

अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई जारी


हरिद्वार। हरिद्वार में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान लगातार छठे दिन भी जारी रहा। जिलाधिकारी और नगर आयुक्त के निर्देश पर रविवार को सीसीआर चौक और रोड़ी बेलवाला क्षेत्र में व्यापक कार्रवाई करते हुए 30 से अधिक ठेलियों और अस्थायी अतिक्रमणों को हटाया गया। टीम ने सार्वजनिक मार्गों और नालियों पर किए गए अतिक्रमणों को चिन्हित कर तत्काल प्रभाव से नष्ट किया।
अभियान के दौरान कुछ लोगों ने विरोध करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी में नगर निगम ने सख्ती से कार्रवाई जारी रखी। नगर निगम ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी जहां कहीं अतिक्रमण पाया जाएगा, वहां तुरंत कार्रवाई की जाएगी। अभियान में उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी सहित नगर निगम की टीम मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *