नगर निगम ने अतिक्रमण अभियान चलाकर काटे 17 चालान, लगाया जुर्माना

नगर निगम ने अतिक्रमण अभियान चलाकर काटे 17 चालान, लगाया जुर्माना

हरिद्वार। नगर निगम हरिद्वार द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से नगर मजिस्ट्रेट श्रीमती कुसुम चौहान के निर्देशन में आज अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। यह संयुक्त अभियान कोतवाली हरिद्वार से अपर रोड, हर की पौड़ी होते हुए सीसीआर तक संचालित किया गया। इस दौरान मुख्य सड़कों, फुटपाथों और सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अवैध अतिक्रमणों को हटाया गया। अधिकारियों ने अतिक्रमणकारियों को मौके पर ही सख्त चेतावनी दी कि भविष्य में पुनः अतिक्रमण पाए जाने पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान नगर निगम टीम द्वारा चालानी कार्रवाई भी की गई, जिसमें कुल 17 चालान किए गए और 7500 की धनराशि वसूल की गई। यह कार्रवाई शहर में स्वच्छता, सुगम यातायात और सौंदर्य बनाए रखने के उद्देश्य से की गई।
अभियान में नगर मजिस्ट्रेट कुसुम चौहान, सहायक नगर आयुक्त ऋषभ उनियाल एवं श्याम सुंदर, सीओ सिटी हरिद्वार, सफाई निरीक्षक धीरेन्द्र दत्त सेमवाल सहित नगर निगम और पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *