दिशा समिति की बैठक में की विकास योजनाओं की समीक्षा, सांसद ने दिए निर्देश

दिशा समिति की बैठक में की विकास योजनाओं की समीक्षा, सांसद ने दिए निर्देश


उत्तरकाशी। मंगलवार को सांसद टिहरी गढ़वाल श्रीमती माला राज्यलक्ष्मी शाह की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय के सभागार में ’जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा)’ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में केंद्र सरकार की विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं के क्रियान्वयन में गति लाई जाए और पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचे।
सांसद ने पीएमजीएसवाई की सड़कों की गुणवत्ता, विद्यालयों में शिक्षकों की कमी और बीएसएनएल सेवाओं की सुस्त गति पर चिंता जताते हुए सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लंबित परियोजनाओं को प्राथमिकता से पूरा किया जाए। बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि बीपीएल और अंत्योदय कार्ड धारकों का आधार आधारित सत्यापन शुरू किया गया है, ताकि अपात्रों को हटाकर वास्तविक लाभार्थियों तक सुविधा पहुंचाई जा सके।
बैठक में पीएम आवास योजना, मनरेगा, पीएम कृषि सिंचाई योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और स्वच्छ भारत मिशन सहित कई योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने अधिकारियों से कहा कि सभी निर्देशों का समयसीमा में पालन सुनिश्चित करें और जिले के विकास कार्यों को नई गति प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *