तहसील दिवस में 124 में से अधिकांश शिकायतों का हुआ निस्तारण

तहसील दिवस में 124 में से अधिकांश शिकायतों का हुआ निस्तारण


चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को तहसील देवाल में आयोजित तहसील दिवस में 124 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने शेष शिकायतों पर संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई के निर्देश दिए। क्षेत्रवासियों ने सड़क, बिजली, पेयजल, श्रम व राशन कार्ड, आपदा प्रभावितों और वन्यजीवों से फसलों को नुकसान जैसी समस्याएं उठाईं। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों में अनियमितता पर कड़ी चेतावनी दी और ठेकेदारों को मानक के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने नंदा देवी राजजात यात्रा मार्ग के निर्माण कार्य समयबद्ध पूर्ण करने व बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, जल जीवन मिशन से जुड़ी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *