मोरी पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार
उत्तरकाशी। पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में वांछित अपराधियों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना मोरी पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों देवीलाल (27 वर्ष) एवं चमनलाल (42 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। दोनों अभियुक्त धारा 281, 325(ए), 125, 106(1) बीएनएस एवं मोटर वाहन अधिनियम से संबंधित मामलों में वांछित चल रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। कार्रवाई में अ0उ0नि0 भगत राम नौटियाल, कानि0 बिशन एवं कानि0 गणेश राणा शामिल रहे।