एक दर्जन से अधिक प्राथमिक विद्यालयों का होगा पुनर्निर्माण: डॉ. धन सिंह

एक दर्जन से अधिक प्राथमिक विद्यालयों का होगा पुनर्निर्माण: डॉ. धन सिंह


देहरादून प्राथमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत जर्जर हो चुके एक दर्जन से अधिक प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों का शीघ्र पुनर्निर्माण किया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार ने कुल 568.85 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी है तथा कार्यदायी संस्थाएं भी नामित कर दी गई हैं। शीघ्र ही शासन स्तर से आदेश जारी किए जाएंगे।
विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, टिहरी, देहरादून और चमोली जनपदों के 16 राजकीय विद्यालयों के भवनों के पुनर्निर्माण व मरम्मत को मंजूरी दी गई है। विभिन्न विद्यालयों के लिए 20 से 77 लाख रुपये तक की धनराशि स्वीकृत की गई है। निर्माण कार्य ग्रामीण निर्माण विभाग एवं पेयजल निगम के माध्यम से कराया जाएगा। मंत्री ने अधिकारियों को कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *