मोहन सिंह का मनाया जन्मदिन
देहरादून। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता मोहन सिंह खत्री के जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि खत्री ने उत्तराखंड राज्य आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाई और आज भी रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय हैं।