मिशन ज्ञान गंगा: डिजिटल शिक्षा पहल की समीक्षा बैठक में सराहना

हरिद्वार। बोर्ड परीक्षार्थियों को सरल एवं गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने हेतु संचालित ’मिशन ज्ञान गंगा’ की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि डिजिटल माध्यम से कठिन विषयों को सहज रूप में प्रस्तुत करना विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ा रहा है।
मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्रा ने इसे अवधारणात्मक समझ विकसित करने वाली दूरदर्शी पहल बताया। डायट रुड़की के प्राचार्य मेराज अहमद ने बताया कि गणित, विज्ञान व भाषा विषयों पर तैयार वीडियो छात्रों के लिए उपयोगी सिद्ध हो रहे हैं। प्रशासन ने शिक्षकों व विषय विशेषज्ञों से सहयोग का आह्वान किया।