ऑपरेशन स्माइल के तहत लापता महिला पुणे से सकुशल बरामद

ऑपरेशन स्माइल के तहत लापता महिला पुणे से सकुशल बरामद


पौड़ी। ऑपरेशन स्माइल के तहत पौड़ी पुलिस ने लापता महिला को महाराष्ट्र के पुणे से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया। 19 फरवरी को पाबो निवासी व्यक्ति ने पत्नी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद कोतवाली पौड़ी पुलिस ने तत्काल तलाश शुरू की। प्रभारी निरीक्षक जयपाल सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस और सीआईयू की संयुक्त टीम गठित की गई। तकनीकी जांच, सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय जानकारी के आधार पर महिला की लोकेशन महाराष्ट्र में मिली। उपनिरीक्षक मुकेश गैरोला के नेतृत्व में टीम पुणे पहुंची और महिला को सुरक्षित बरामद किया। जांच में सामने आया कि महिला निजी क्षेत्र में कार्य कर रही थी। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे परिवार को सौंप दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *