गुमशुदा नाबालिग सकुशल बरामद, परिवार की लौटी खुशियां

गुमशुदा नाबालिग सकुशल बरामद, परिवार की लौटी खुशियां
देहरादून। विकासनगर क्षेत्र से लापता हुआ 16 वर्षीय नाबालिग युवक को दून पुलिस ने राजस्थान से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से परिवार की चिंता दूर हुई और घर में फिर से खुशियां लौट आईं।
08 सितंबर 2025 को डांडा जीवनगढ़ निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली विकासनगर में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनका पुत्र 06 सितंबर की सुबह विकासनगर गया था और उसके बाद घर नहीं लौटा। परिजनों ने हर संभव जगह खोजबीन की, लेकिन नाबालिग का कोई सुराग नहीं मिला।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर पुलिस टीम ने नाबालिग की तलाश के लिए विशेष अभियान चलाया। आसपास के इलाकों के ’’सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए’’ और साथ ही युवक की लोकेशन सर्विलांस से ट्रेस की गई। जांच में पता चला कि नाबालिग राजस्थान के गंगानगर इलाके में मौजूद है। जानकारी मिलते ही विकासनगर पुलिस टीम तुरंत राजस्थान रवाना हुई। स्थानीय मुखबिरों की मदद से पुलिस ने 09 सितंबर की रात गंगानगर से नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने एक दोस्त से मिलने बिना बताए घर से राजस्थान चला गया था। पुलिस टीम में उ0नि0 विवेक भण्डारी,  का0 दिनेश बाबू, का0 जितेन्द्र चौधरी आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *