तीन माह बाद लापता बालक महाराष्ट्र से सकुशल बरामद

तीन माह बाद लापता बालक महाराष्ट्र से सकुशल बरामद


देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देशन में कोतवाली नगर पुलिस ने तीन माह से लापता 10 वर्षीय बालक को महाराष्ट्र के अहमदनगर से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। 10 नवंबर 2025 को बालक के घर से बिना बताए जाने पर मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण किया, जिसमें बालक देहरादून रेलवे स्टेशन से लिंक एक्सप्रेस ट्रेन में जाते हुए दिखाई दिया। इसके बाद हरिद्वार, मुरादाबाद और प्रयागराज सहित विभिन्न स्टेशनों पर जांच की गई। फोटो पम्पलेट जारी कर सोशल मीडिया के माध्यम से भी तलाश अभियान चलाया गया। लगातार प्रयासों के बाद बालक के अहमदनगर में होने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर उसे सकुशल बरामद किया। परिजनों ने दून पुलिस की संवेदनशीलता और समर्पण की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *