महिला दिवस पर आरती सैनी सहित कई महिलाओं को किया सम्मानित 

महिला दिवस पर आरती सैनी सहित कई महिलाओं को किया सम्मानित 
 
 
उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो,
हरिद्वार। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आर जे के फाउंडेशन, मिस्सरपुर द्वारा महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गांव मिस्सरपुर की पुत्रवधू आरती सैनी को खेल और आत्मरक्षा प्रशिक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। आरती सैनी पिछले 10-12 वर्षों से छात्र-छात्राओं को मार्शल आर्ट वुशु और आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दे रही हैं तथा आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को निःशुल्क प्रशिक्षण भी प्रदान करती हैं। उनके प्रशिक्षित खिलाड़ी राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर पदक जीत चुके हैं। फाउंडेशन अध्यक्ष नरेश कुमार चौहान ने कहा कि आरती सैनी ने गांव, हरिद्वार और प्रदेश का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर डॉ. राधिका नागरथ, पूनम, सविता, मनीषा, नूतन जोशी सहित कई महिलाओं को भी अंगवस्त्र, प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *