महिला विंग की अध्यक्ष बनी मंजू कोचर, रूचि को महामंत्री की जिम्मेदारी

हरिद्वार। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की शहर इकाई में पहली बार महिला विंग का गठन किया गया। इससे पहले प्रदेश और जिला स्तर पर महिला विंग नहीं बनी थी। अध्यक्ष राजीव पाराशर ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष नवीन चन्द वर्मा के निर्देशानुसार शहर स्तर पर महिला विंग का गठन किया गया है। नई विंग में मंजू कोचर को अध्यक्ष, रुचि डोलिया को महामंत्री, नलिनी दीक्षित को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और तन्नू सिंह को महिला युवा विंग की अध्यक्ष बनाया गया।
मुख्य संयोजक कमल बृजवासी ने बताया कि यह विंग महिला व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएगी और उनके हितों की रक्षा करेगी। नगर विधायक मदन कौशिक, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, पूर्व राज्यमंत्री डॉ. संजय पालीवाल, जिला महामंत्री प्रदीप कालरा सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं नेता उपस्थित रहे। उन्होंने महिला व्यापारियों को सशक्त बनाने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए इस पहल की सराहना की।