सामाजिक समरसता का पर्व है मकर संक्रांति: पदमजी

हरिद्वार। सरस्वती विद्या मंदिर, सेक्टर-2 में राष्ट्र सेविका समिति द्वारा मकर संक्रांति उत्सव सामाजिक समरसता के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पद्मश्री संतोष यादव ने की, जबकि मुख्य वक्ता क्षेत्र प्रचार प्रमुख पदमजी रहे। विशिष्ट अतिथि मेयर किरण जैसल उपस्थित रहीं। पदमजी ने मकर संक्रांति को सामाजिक एकता व पंच परिवर्तन का पर्व बताते हुए राष्ट्र निर्माण में व्यक्ति की भूमिका पर प्रकाश डाला। संतोष यादव ने संघ व समिति के सेवा भाव की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रियंका ने किया तथा अतिथियों को स्मृति चिन्ह व पौधा भेंट किया गया।