मानव तस्करी व महिला-बाल अपराधों के प्रति किया जागरूक

उत्तरकाशी। पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में चल रहे ऑपरेशन स्माइल अभियान के तहत एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने ग्राम भाटिया, बड़कोट क्षेत्र में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। टीम ने ग्रामीणों को मानव तस्करी, बाल श्रम, बाल विवाह, महिला उत्पीड़न और अन्य अपराधों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में अपराधों की रोकथाम के उपायों के साथ कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। साथ ही डायल 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 1090 और साइबर हेल्पलाइन 1930 के उपयोग के बारे में भी बताया गया। पुलिस ने समाज को सतर्क रहकर अपराधों की सूचना तुरंत देने की अपील की।