देखि बुद्धि बल निपुन कपि कहेउ जानकीं जाहु।

उत्तरकाशी। रामलीला समिति लदाडी रामलीला के द्वादश दिवस पर हनुमान फलों से लकदक रावण की आशोक वाटिका में सुंदर सुंदर फल देखकर माता जानकी से आज्ञा लेते है फिर मधुर मधुर फलों का स्वाद लेते है, अक्षय कुमार का वध हनुमानजी ने किया था। वह रावण के छोटे पुत्र थे, जो अशोक वाटिका में सीता से मिलने के बाद हनुमानजी को रोकने के लिए युद्ध करने गए थे। हनुमानजी ने उन्हें मार डाला, जिससे वे लंका दहन से पहले ही वीरगति को प्राप्त हो गए। इसके बाद रावण के पुत्र मेघनाथ हनुमान जी को ले जाकर रावण की सभा मै ले जाते है हनुमान जी की पूछ पर आग लगा दी जाती है हनुमान जी की पूछ मै आग लगते है हनुमान जी पूरी लंका को भस्म कर देते है, फिर हनुमान जी माता जानकी की दी हुई वस्तु भगवान राम को देते है। इस मौके पर मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान समस्त सभासद मौजूद रहे ।