मक्कूमठ में ग्रोथ सेंटर से बदली महिलाओं की आजीविका

रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में मक्कूमठ क्षेत्र में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की नई पहल सामने आई है।
राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अंतर्गत स्थापित ग्रोथ सेंटर में महिलाएं माल्टा, संतरा, बुरांश का जूस तथा विभिन्न अचारों का प्रसंस्करण कर रही हैं। लगभग 15 लाख की लागत से प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित की गई है। वर्तमान में 10 महिलाएं यहां कार्यरत हैं, जिन्होंने अब तक लगभग 5 लाख की आय अर्जित की है। यह ग्रोथ सेंटर पहाड़ी क्षेत्रों में महिला स्वावलंबन का सफल मॉडल बन रहा है।