लक्ष्मणझूला पुलिस ने रिजॉर्ट में रेव पार्टी करने वाले 37 युवकों-युवतियों को किया गिरफ्तार

DESK THE CITY NEWS
पौड़ी। थाना लक्ष्मणझूला पुलिस ने चीला नहर के पास ईवाना रिजॉर्ट में अवैध रेव पार्टी करने वाले 28 पुरुष और 9 महिलाएं को धर दबोचा। पुलिस कप्तान पौड़ी लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर अवांछनीय गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी है।
थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल के अनुसार, रिजॉर्ट के संचालक ने मानसून सीजन में सरकारी आदेशों का उल्लंघन कर पार्टी का आयोजन किया। पार्टी में शामिल एक आरोपी मनोज कुमार पश्चिम उत्तर प्रदेश में उर्वरक बिक्री कंपनी का एरिया मैनेजर था, जिसने अपने डिस्ट्रीब्यूटरों और दुकानदारों को भारी खरीद-फरोख्त के लक्ष्य के लिए रेव पार्टी में बुलाया। रिजॉर्ट संचालक और पार्टी में शामिल सभी 37 लोगों के खिलाफ कानून के तहत मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने चेतावनी दी है कि रिसॉर्ट और कैंपिंग क्षेत्रों में अवांछनीय गतिविधियों पर सख्त निगरानी जारी रहेगी। रेव पार्टी पकड़ने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक उत्तम रमोला, राजेश असवाल, भानु प्रताप, सुरेंद्र, रितेश, राजीव कवि, चंद्रशेखर, निर्मल, जितेंद्र, लता, प्रियंका और पीआरडी जवान बंटी, तेज सिंह व अशोक कुमार शामिल थे।