कुंभ मेले की तैयारियां तेज, 16 घाटों का निरीक्षण

कुंभ मेले की तैयारियां तेज, 16 घाटों का निरीक्षण


हरिद्वार। आगामी कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन ने व्यवस्थाएं तेज कर दी हैं। मेलाधिकारी सोनिका के निर्देशन में अपर मेलाधिकारी दयानन्द सरस्वती ने अभियंताओं की टीम के साथ स्वर्गाश्रम क्षेत्र के 16 घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वेद निकेतन, गंगा दर्शन, लक्ष्मी नारायण, साधु समाज, वानप्रस्थ, बॉम्बे और किरमोला घाट सहित कई घाटों की स्थिति का जायजा लिया गया। अधिकारियों को घाटों की मरम्मत, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए गए। अपर मेलाधिकारी ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए रेलिंग और जलधारा के पास चेन लगाने तथा प्रकाश व्यवस्था और मार्गों को सुगम बनाने पर भी जोर दिया। उन्होंने सिंचाई विभाग को सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सिंचाई विभाग और मेला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *