अंबेडकर प्रतिमा प्रकरण पर सरकार पर उठे सवाल: करन माहरा

अंबेडकर प्रतिमा प्रकरण पर सरकार पर उठे सवाल: करन माहरा


देहरादून। श्रीनगर गढ़वाल में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ की घटना को लेकर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड कांग्रेस एवं सीडब्ल्यूसी सदस्य करन माहरा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह घटना सरकार की नाकामी और संवेदनहीनता का जीता-जागता उदाहरण है।
माहरा ने कहा कि प्रतिमा पर कालिख पोतना केवल एक महापुरुष का अपमान नहीं, बल्कि संविधान, सामाजिक न्याय और दलित समाज की अस्मिता पर सीधा हमला है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था कमजोर हो चुकी है, जिससे असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि दोषियों की शीघ्र पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि समाज में न्याय और समानता के मूल्यों की रक्षा हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *