वारंटियों पर कंसा शिकंजा, वांछित गिरफ्तार

वारंटियों पर कंसा शिकंजा, वांछित गिरफ्तार


चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। चमोली पुलिस ने विशेष अभियान के तहत 138 एनआई एक्ट में वांछित अभियुक्त नरेंद्र सिंह (29) को गिरफ्तार किया। आरोपी, जो गौणा तहसील का निवासी है, फौजदारी वाद में गैर जमानती वारंट पर था। पुलिस ने सर्विलांस से उसकी लोकेशन पता कर 03 जनवरी 2026 को लॉ कॉलेज गोपेश्वर के नियर उसे दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ वैधानिक प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने कहा कि फरार और वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। एसओजी प्रभारी सतेन्द्र बुटोला की टीम ने कार्रवाई की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *