जुणगा गांव ने तोड़ी नशे की परंपरा, बेटे की शादी में नहीं परोसी शराब

जुणगा गांव ने तोड़ी नशे की परंपरा, बेटे की शादी में नहीं परोसी शराब


उत्तरकाशी। जनपद उत्तरकाशी की ग्राम पंचायत जुणगा ने नशे के खिलाफ मिसाल कायम की है। गांव निवासी दर्मियान सिंह नेगी ने अपने पुत्र विजय सिंह की शादी में शराब न परोसकर यह संदेश दिया कि खुशियाँ नशे के बिना भी पूरी होती हैं। यह विवाह पट्टी भण्डारस्यूं क्षेत्र में पहला पूर्ण नशामुक्त विवाह बना। ग्राम प्रधान अनिल भंडारी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज को नई दिशा देने वाला कदम बताया। वहीं अनार सिंह कुमांई व भीमराज सिंह कुमांई ने भी भविष्य में नशामुक्त शादियों का संकल्प लिया। यह पहल पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत बनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *