चारधाम यात्रा से पहले हरिद्वार में अतिक्रमण गरजी जेसीबी, 100 से अधिक झोपड़ियां ध्वस्त

चारधाम यात्रा से पहले हरिद्वार में अतिक्रमण गरजी जेसीबी, 100 से अधिक झोपड़ियां ध्वस्त


हरिद्वार। चारधाम यात्रा को सुगम और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। मयूर दीक्षित के निर्देशन में सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान के नेतृत्व में नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने पंतद्वीप घाट व आसपास क्षेत्रों में कार्रवाई की।
अभियान के दौरान लगभग 100 से अधिक अवैध झोपड़ियों और खोखों को ध्वस्त किया गया। प्रशासन ने चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि यात्रा के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन से यातायात और घाटों पर दबाव बढ़ता है, ऐसे में अतिक्रमण हटाना आवश्यक है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *