जगद्गुरु शंकराचार्य ने आरम्भ की धर्म-परीक्षा क्विज

जगद्गुरु शंकराचार्य ने आरम्भ की धर्म-परीक्षा क्विज


वाराणसी। सनातन धर्म के संरक्षण हेतु ज्योतिष्पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती ने एक अनूठी ऑनलाइन ’’धर्म-परीक्षा (क्विज)’’ का शुभारम्भ किया है। यह पहल आत्म-मूल्यांकन का दर्पण है, जहाँ व्यक्ति स्वयं अपना परीक्षक बनता है। प्रश्न सनातन मूल्यों, आचरण, नैतिकता, गौ-संरक्षण, राष्ट्र-भक्ति और शास्त्रीय विश्वासों पर आधारित हैं। इसका उद्देश्य केवल ज्ञान की जाँच नहीं, बल्कि आचरण-सुधार और धर्म के प्रति दृढ़ संकल्प जाग्रत करना है। अब तक हजारों श्रद्धालु भाग ले चुके हैं। सभी सनातन-प्रेमियों से इसमें सहभागिता का आह्वान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *