आईपीएस लोकेश्वर का हुआ संयुक्त राष्ट्र से जुड़े अंतरराष्ट्रीय संगठन में चयन

आईपीएस लोकेश्वर का हुआ संयुक्त राष्ट्र से जुड़े अंतरराष्ट्रीय संगठन में चयन

पौड़ी। उत्तराखण्ड कैडर के आईपीएस अधिकारी लोकेश्वर सिंह, वर्तमान में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पौड़ी, का चयन संयुक्त राष्ट्र से सम्बद्ध एक अंतरराष्ट्रीय संगठन में हुआ है। 2014 बैच के अधिकारी लोकेश्वर सिंह ने हरिद्वार, देहरादून, बागेश्वर, चंपावत और पिथौरागढ़ में अपनी सेवाओं से कानून-व्यवस्था और जनसुरक्षा को मजबूत किया।
अब वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संस्थागत अखंडता, शांति स्थापना और सतत विकास जैसे वैश्विक उद्देश्यों में योगदान देंगे। उनकी नियुक्ति न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि, बल्कि भारत और उत्तराखण्ड के लिए गौरव का क्षण है। अनुमोदन प्राप्त होने के बाद वे उत्तराखण्ड कैडर से कार्यमुक्त होकर नई अंतरराष्ट्रीय भूमिका निभाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *