क्लस्टर पद्धति विद्यालयों की समीक्षा, कार्य पूर्ण करने के निर्देश

क्लस्टर पद्धति विद्यालयों की समीक्षा, कार्य पूर्ण करने के निर्देश

चमोली। जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार में जनपद में संचालित क्लस्टर पद्धति विद्यालयों के कार्यों एवं शौचालयों की वस्तुस्थिति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी श्रीकांत पुरोहित को मई 2026 तक सभी क्लस्टर विद्यालयों के कार्य पूर्ण करने तथा एक नए क्लस्टर विद्यालय हेतु भूमि चिन्हित कर प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही जोशीमठ एवं तपोवन क्षेत्र में छात्र-छात्राओं की संख्या उपलब्ध कराने को कहा। कार्यों की गुणवत्ता जांचने व प्रधानाचार्यों द्वारा नियमित निरीक्षण के भी निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *