चारधाम यात्रा में जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए दिए निर्देश

चारधाम यात्रा में जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए दिए निर्देश

उत्तरकाशी। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने जल संस्थान और जल निगम के अधिशासी अभियंताओं के साथ समीक्षा बैठक कर लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। जिले में संचालित 1293 पेयजल योजनाओं में से 82 लंबित योजनाओं को जल्द पूरा करने और चारधाम यात्रा के दौरान यात्रा मार्ग पर सुचारू जलापूर्ति सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
जिलाधिकारी ने विभागीय कार्यों की गुणवत्ता और पारदर्शिता पर विशेष ध्यान देने को कहा तथा सभी योजनाओं का विधिवत सत्यापन कराने के आदेश दिए। एकल और मल्टीपल ग्राम पंपिंग योजनाओं की वर्तमान प्रगति की समीक्षा की और ग्राम सभाओं एवं स्थानीय निकायों के फीडबैक को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। कोटियाल गांव पंपिंग योजना पूरी होने के बाद जलापूर्ति सुचारू रूप से चल रही है। बैठक में अधीक्षण अभियंता जल संस्थान विनोद रमोला, अधिशासी अभियंता एल.सी. रमोला, विनोद पांडेय एवं अधिशासी अभियंता जल निगम मधुकांत कोटियाल उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *