संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर अतिरिक्त सतर्कता के निर्देश

संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर अतिरिक्त सतर्कता के निर्देश


देहरादून। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू होंगी, जिनमें प्रदेशभर से 2.15 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि परीक्षाओं को नकलविहीन, निष्पक्ष व पारदर्शी बनाने हेतु सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विभागीय अधिकारियों, जिला प्रशासन व पुलिस को आपसी समन्वय के निर्देश दिए गए हैं। 1261 परीक्षा केंद्रों में से 156 संवेदनशील व 6 अति संवेदनशील हैं, जहां अतिरिक्त निगरानी, उड़नदस्तों की तैनाती व धारा-144 का सख्ती से पालन होगा। उन्होंने परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *