जिला प्रशासन की पहल: देहरादून में शहर से दुर्गम क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं सशक्त

देहरादून। जनपद में सुलभ, सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। उनके निर्देश पर जिला चिकित्सालय, उप जिला चिकित्सालय मसूरी व ऋषिकेश, मॉडल टीकाकरण केंद्र, एसएनसीयू, शव विच्छेदन गृह सहित त्यूनी और चकराता के स्वास्थ्य केंद्रों में 34 आउटसोर्स कार्मिकों की तैनाती की गई है।
जिलाधिकारी के स्थलीय निरीक्षण में मैनपॉवर की कमी सामने आने पर जिला योजना से बजट स्वीकृत कर लैब तकनीशियन, कक्ष सेविका, वाहन चालक, पर्यावरण मित्र और डाटा एंट्री ऑपरेटर जैसे पदों पर कार्मिक नियुक्त किए गए। मॉडल टीकाकरण केंद्र में 7, ऋषिकेश में 13, मसूरी में 7 और अन्य केंद्रों में आवश्यकतानुसार स्टाफ तैनात किया गया है। स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु कार्ययोजना तैयार की गई है तथा कार्यरत कार्मिकों के सेवाविस्तार को भी स्वीकृति दी गई है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि संसाधनों का बेहतर उपयोग कर आमजन को निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।